दिगम्बर जैन कॉलेज में रक्तदान शिविर: 90 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : दिगम्बर जैन कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। शिविर में कुल 120 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 90 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
शिविर का शुभारंभ दिगंबर जैन हाई स्कूल एसोसिएशन के सचिव डॉ. डी. के. जैन ने फीता काटकर किया। रक्तदान की शुरुआत रोटेरियन भरत जैन ने सबसे पहले रक्तदान करके की, जिससे शिविर को सकारात्मक और प्रेरणादायी गति मिली।
इस सफल आयोजन में शिवाय ब्लड बैंक, बड़ौत की टीम, कॉलेज प्रशासन, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और सभी रक्तदाताओं का रोटरी क्लब बड़ौत ने हृदय से आभार जताया।
रोटरी क्लब बड़ौत की ओर से आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, कॉलेज प्रबंधन एवं सहयोगियों को धन्यवाद एवं साधुवाद प्रेषित किया, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन न केवल सफल रहा बल्कि प्रेरणास्पद भी बना।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में जिन लोगों का विशेष योगदान रहा, उनमें गौरव चौधरी, अखिल जैन, अमित आनंद, राजन शर्मा, डॉ. सुनीता, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. रुचिका जैन, पिंटू सिंह खोखर, डॉ. मेंहा सिंह, मयंक जैन, मंजीत बेदी, नरेंद्र जैन, जे. के. जैन, निशांत जैन, नितिन जैन, हरीश मोहन, अनिल अरोड़ा, संजय जैन आदि प्रमुख हैं।



