सिंगरौली
सिंगरौली पैलेस हेरिटेज होटल में भारतीय रंग में रंगे विदेशी मेहमान
फ्रांस के दामाद बनें सिंगरौली के संदीप, दुल्हन ‘शेरला’ संग लिए सात फेरे हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित बैढ़न में सिंगरौली पैलेस हेरिटेज होटल में भारत और फ्रांस की संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रेम की कोई सरहद नहीं होती, इस बात को सिंगरौली के युवा संदीप और फ्रांस की शेरला युवती ने साबित कर दिया। बतादे कि फ्रांस की रहने वाली शेरला ने अपने भारतीय प्रेमी संदीप सिंह से शादी करने के लिए सात समंदर पार कर भारत आने का फैसला किया। उनकी यह अनोखी और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी 5 फरवरी को विवाह के बंधन में मुकम्मल हुई। जो सिंगरौली पैलेस हेरिटेज होटल में यह अंतर-संस्कृति शादी पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
बेल्जियम में मिले इस जोड़े ने विदेशी सरजमीं पर पनपे प्रेम को आज भारत में साकार किया। यह विवाह सीमा, देश और भाषा के बंधन को तोड़कर प्रेम की जीत को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी, अनोखी शादी की खबर सामने आते ही लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी इस प्रेम कहानी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जहां सिंगरौली के बेटे संदीप कुमार सिंह के साथ फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया आज सिंगरौली पैलेस हेरिटेज होटल में वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
जानकारी के लिए बतादें कि संदीप कुमार सिंह पिता स्वर्गीय रमेश प्रसाद सिंह मूल रूप से बैढ़न, सिंगरौली के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बैढ़न से प्राप्त की, इसके बाद इंदौर से बीसीए और पुणे से एमसीए की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के पश्चात वे बेल्जियम चले गए, जहां उन्होंने आईटी कंसल्टेंसी के क्षेत्र में अपना व्यवसाय स्थापित किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात फ्रांस की नागरिक शेरला पुलानीया से हुई।
फ्रांस मूल की युवती शेरला पुलानीया ने सिंगरौली के युवक संदीप कुमार सिंह के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लेते हुए हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करने का निर्णय लिया। जो 5 फरवरी गुरुवार को सिंगरौली पैलेस हेरिटेज होटल में पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार, शहनाई की मधुर धुन और अग्नि को साक्षी मानकर संपन्न हुआ। उक्त होटल में सम्पन्न हुए विवाह न केवल दो दिलों का मिलन है, बल्कि भारत और फ्रांस की सांस्कृतिक एकता, प्रेम और परंपरा की भावनाओं का सुंदर उदाहरण भी है।



