अमरोहा

यूपी में सरकारी स्कूलों के विलय का विरोध

कांग्रेस ने डीएम को दिया ज्ञापन, कहा- गांव के बच्चों की पढ़ाई होगी प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

अमरोहा : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के विलय के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। अमरोहा में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष कटारिया ने कहा कि योगी सरकार का यह फैसला युवाओं और छात्रों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विलय से बेरोजगारी बढ़ेगी। यह शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। कटारिया ने बताया कि कई जिलों में यह फैसला लागू हो चुका है। इससे गांव के बच्चों को दूसरे गांव जाकर पढ़ना होगा।
अभिभावकों को होगी परेशानी
छात्राओं की सुरक्षा भी प्रभावित होगी। उन्हें पैदल चलकर दूर के स्कूल जाना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस फैसले से मिड-डे मील बनाने वाले कर्मचारियों की नौकरी भी जाएगी। गरीब परिवारों के बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button