हापुड़

इन्वेस्ट इन हापुड समिट में बोलें मंत्री सुरेश खन्ना – देश में जितना मोबाइल चाहिए उसका आधा बनाता है यूपी..

न्यू ग्रोथ इंजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट-2025 में न्यू ग्रोथ इंजन का हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने किया आयोजन । यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन । बिल्डर और उद्यमी हो रहे हैं शामिल । बाबूगढ़ में हरिपुर आवासीय योजना पर तेज़ी से होगा काम । आनंद विहार में 40 करोड़ से *महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर । NCR के जनपद हापुड़ में जमीनों के बढ़ते दाम से हापुड़ पर निवेशकों की नज़र । इन्वेस्ट समिट में विकास को लेकर उद्यमी हो रहे हैं शामिल।

पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आज शुक्रवार को ‘इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट-2025’ के तहत ‘न्यू ग्रोथ इंजन’ कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। इसका उद्देश्य जिले के विकास को गति देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने किया।

उत्तर  प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने इस अवसर पर कहा कि हापुड़ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक जिले को उद्योग, व्यापार और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़कर स्थानीय स्तर पर मजबूत आर्थिक आधार तैयार करना है।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने इस अवसर पर कहा कि हापुड़ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक जिले को उद्योग, व्यापार और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़कर स्थानीय स्तर पर मजबूत आर्थिक आधार तैयार करना है।मंत्री खन्ना ने जोर दिया कि हापुड़ में आयोजित यह कार्यक्रम निवेश के नए रास्ते खोलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से निवेशकों का विश्वास बढ़ता है।

मंत्री खन्ना ने जोर दिया कि हापुड़ में आयोजित यह कार्यक्रम निवेश के नए रास्ते खोलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से निवेशकों का विश्वास बढ़ता है और स्थानीय उद्यमियों को नई ऊर्जा मिलती है। सरकार की औद्योगिक नीतियों का लाभ अब जमीनी स्तर पर दिख रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हापुड़ तेजी से प्रगति कर रहा है और यह कार्यक्रम जिले के आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button