बरेली

नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर दूसरे दिन भी की सीलिंग की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर निगम ने सालों से लाखों का टैक्स दबाए लोगों के नींदे उड़ा दी हैं। निगम ने बकाया टैक्स की वसूली के लिए भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को लाखों का टैक्स बकाया होने पर 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है।
बरेली। निगम ने पूर्व में एक लाख से अधिक के बड़े बकायेदारों को अंतरिम नोटिस जारी कर टैक्स भुगतान न करने पर कुर्की का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद न चेतने पर अब कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। निगम की टैक्स विभाग की टीम ने गुरुवार को प्रेमनगर के कानून गोयान निवासी श्याम स्वरूप पुत्र राम स्वरूप पर 8,13.958.68 रुपये टैक्स बकाया होने पर संपत्ति सील की। कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी ने एक लाख रुपये की धनराशि नगर निगम कोष में जमा कराई। आजम नगर के सराय खाम निवासी हुसैन खां उर्फ दुलारा खां पर 3,06,459.45 की धनराशि बकाया पाये जाने पर भवन सील किया गया, लेकिन कार्रवाई के बाद भवन स्वामी ने दो लाख पचास हजार रुपये की धनराशि जमा की। सुभाष नगर निवासी शशि सक्सेना पत्नी गंगाराम सक्सेना पर 2,21.907.09 की धनराशि बकाया होने के चलते संपत्ति सील की, लेकिन उन्होंने तत्काल बीस हजार रुपये की धनराशि निगम कोष में जमा की। आवास विकास निवासी बिहारी लाल 1.22,157.31 की धनराशि बकाया पाये जाने पर व्यावसायिक संपत्ति सील की गई। आवास विकास निवासी राजीव गुप्ता पर 1,40.702.14 की धनराशि बकाया और आवास विकास निवासी कस्म सक्सेना पर 1.94,511.17 की धनराशि बकाया पाये जाने पर उनके व्यावसायिक भवन पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button