साहेबगंज

बरहरवा में होटल ATN TOWER का भव्य शुभारंभ

पाकुड़ विधायक निसात आलम ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहरवा में 27 अक्टूबर को बरहरवा शहर में होटल व्यवसाय के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ा है।रेलवे स्टेशन के समीप बिंदुधाम रोड स्थित HOTEL ATN TOWER का भव्य उद्घाटन मंगलवार को पाकुड़ विधायक निसात आलम ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सहित कई गणमान्य अतिथि,स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।बरहरवा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित इस होटल में यात्रियों और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।होटल में एसी रूम,पार्टी हॉल,रेस्टोरेंट और पार्किंग की सुविधा है।स्टेशन के पास होने से बाहर से आने वाले यात्रियों,व्यवसायियों और पर्यटकों के लिए यहां ठहरना काफी सुविधाजनक होगा।उद्घाटन के मौके पर विधायक निसात आलम ने होटल संचालक और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं,उन्होंने आगे कहा कि तेजी से विकसित हो रहे बरहरवा जैसे शहर में इस प्रकार के आधुनिक होटल की जरूरत थी।यह प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा और आतिथ्य प्रदान करेगा।वही पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र के विकास को गति मिलती है।होटल प्रबंधन की ओर से उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर की घोषणा की गई है।27 अक्टूबर से 31अक्टूबर 2026 तक होटल की सेवाओं पर 25 प्रतिशत की विशेष उद्घाटन छूट दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button