
चार घंटे तक बनी रही जाम की स्थिति
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर के मुख्य रेल फाटक संख्या 93 पर शनिवार को एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए न केवल फाटक का बेरियर तोड़ दिया बल्कि टक्कर मार कर दो लोगो को घायल भी कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब बारह बजे एक ट्रक चालक ने जल्दी निकलने के चक़्कर में रेलवे बेरियर तोड़ दिया वहीं फाटक से गुजर रहे दो लोग राजेंद्र पुत्र फूलसिंह व रवि पुत्र वीरसिंह ट्रक की चपेट में आ गए जिनको हल्की चोटे आई! मौके पर उपस्थित लोगो ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।
वहीं शाम साढ़े तीन बजे तक रेलवे के इंजिनियर फाटक को दुरुस्त करने में जूटे रहे इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लगी रही, वहीं रेल अंडरब्रिज में भारी जाम लग गया बाद में स्थानीय पुलिस द्वारा वाहनों को निकालने में जूटे रहे
लोगों ने बताया यह रेलवे फाटक कई बार टूटता रहता है लोगों की परेशानी को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू करना चाहिए।



