हजारीबाग
रामनवमी संरक्षण समिति ने प्रकृति पर्व सरहुल के झांकियों का किया स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर हजारीबाग में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। रामनवमी संरक्षण समिति ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरहुल जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों की झांकियों का भव्य स्वागत किया। झंडा चौक के समीप समिति द्वारा विशेष स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर उठा। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जुलूस में शामिल लोगों के बीच शीतल पेय, बिस्कुट और पानी का भी वितरण किया, जिससे गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जो पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।
इस अवसर पर रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि समिति हमेशा से सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है। उन्होंने कहा कि सरहुल जैसे प्रकृति पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और ऐसे आयोजनों में सहभागिता से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने यह भी बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति ने पूरे उत्साह के साथ सरहुल जुलूस का स्वागत किया और आगे भी इसी तरह समाज हित में कार्य करती रहेगी। मौके पर संरक्षण समिति कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान, संरक्षक राजकुमार गोप, सचिव राजेश गोप, कोषाध्यक्ष अजय कुमार साव, धर्मेंद्र शुक्ला, सूरज कुमार, बीरेंद्र कुमार बीरू , अमरेश कुमार सिंह जय सिंह , मोहित प्रधान मुकेश कुमार, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार सिन्हा सहित संरक्षण समिति के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।



