हजारीबाग

सरहुल पर्व पर उपायुक्त पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ प्रकृति से प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व सरहुल के अवसर पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह पुलिस लाइन, हजारीबाग में आयोजित सरहुल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने पारंपरिक आदिवासी परिधान धारण कर स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक धुनों पर नृत्य कर उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरहुल पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सजग रहें तथा सरहुल जैसे पर्वों के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button