रामपुर शाहबाद
आकाश शंकर रामपुर के जिलाध्यक्ष तो शराफत हुसैन बने मुरादाबाद के प्रभारी
दो नए लोगों ने ली संगठन की सदस्यता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के होली और ईद मिलन कार्यक्रम के बाद शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड ने दो पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड ने रामपुर जनपद के लिए आकाश शंकर को जिला अध्यक्ष बनाया है वहीं शराफत हुसैन हस्सानी को मुरादाबाद जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही साथ दो नए सदस्य विकास मुल्तानी और राशिद अल्वी ने संगठन की सदस्यता ली। संगठन के महासचिव सिफत मियां ने दोनों जिलाध्यक्षों और नए सदस्यों से संगठन की मजबूती पर जोर देने की अपील की।



