ललितपुर

भगवान परशुराम जयंती पर तीन रक्तवीरों ने किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। सनातन धर्म के पावन पर्व भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में जय अम्बे रक्तदान समिति के तत्वावधान में तीन रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान पं.विनोद पाठक ने 13वीं बार रक्तदान किया, जबकि सुरेंद्र कुमार ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा की दिशा में कदम बढ़ाया। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती ग्राम डगारी के डेढ़ वर्षीय मासूम इमरान खान के लिए महाकाल भक्त ऋषभ दुबे ने 26वीं बार बहुमूल्य रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान दीपक राठौर, अमन, समाजसेवी कन्हैया लाल एवं अभिषेक विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button