पाकुड़

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के स्थापना दिवस पर पहुंचे विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी

MLA Prof. Stephen Marandi arrived on the foundation day of Kasturba Gandhi Residential School

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक द्वारा कस्तूरबा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कस्तूरबा गांधी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए 21 वर्षों से सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय के विकास और बेहतर संचालन के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने बैंड एवं पारंपरिक संथाली नृत्य के साथ मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका ने बीते एक वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, शिक्षा पदाधिकारी सुमिता मरांडी, वार्डन अस्सूनता मुर्मू, लेखापाल राखी चौधरी, शिक्षिका अनोखी अर्लीना मरांडी, तनुश्री दास, बिनोद भगत, बिश्वजीत दास, सुरज रविदास सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button