गाजियाबाद

लोनी में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर फिर उठे सवाल

दोबारा जांच में सामने आई गंभीर स्थिति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की कार्यप्रणाली को लेकर चिंता जताई जा रही है। मुख्य गेट के पास स्थित एक सेंटर से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पहली जांच और बाद की रिपोर्ट में अंतर होने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट ग़लत होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने सैंटर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक, विकास नाम के व्यक्ति ने करीब तीन महीने पहले अपनी गर्भवती पत्नी की जांच उक्त सेंटर पर कराई थी। उस समय दी गई रिपोर्ट में मां और गर्भस्थ शिशु को सामान्य बताया गया था। परिवार इसी आधार पर आगे की तैयारी करता रहा।
बताया जा रहा है कि हाल ही में दोबारा जांच के लिए उसी सेंटर पर पहुंचने पर रिपोर्ट मिलने में देरी हुई, जिससे परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद वे दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां कराई गई जांच में अलग स्थिति सामने आई। नई रिपोर्ट के अनुसार गर्भ में दो शिशु होने की जानकारी मिली, जिनमें से एक का विकास सामान्य नहीं बताया गया।
डॉक्टरों ने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा वाले संस्थान में परामर्श लेने की सलाह दी। इसके बाद परिवार ने पहले की जांच को लेकर सवाल उठाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
स्थानीय स्तर पर भी इस तरह के मामलों को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि मरीजों का भरोसा बना रहे।
अब देखना होगा कि संबंधित स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच के बाद क्या निष्कर्ष सामने आते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button