हजारीबाग

32वा दिशोम बाहा महोत्सव में अपना कला दिखाएंगे पुरुलिया पश्चिम बंगाल के संताली कलाकार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चुरचू प्रखंड चुरचू पंचायत बगजोबारा में अगामी 6 अप्रैल को आयोजित 32वा दिशोम बाहा महोत्सव में पुरुलिया पश्चिम बंगाल के कल्पना हंसदा का एभेन कोयल ओर्केस्ट्रा ग्रुप को दिशोम बाहा जाहेर युवा समिति के पदाधिकारियों ने आमंत्रित किया . संताली फिल्म जगत की मशहूर संताली गायिका कल्पना हांसदा अपना पूरा टीम के साथ चुरचू के बागजोबरा में 6 अप्रैल की रात्रि को संताली नृत्य ,संगीत एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे . कार्यक्रम के मुख्यातिथि अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा व विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह संताल समाज दिशोम मांझी परगाना के मांझी हड़ाम फागु बेसरा , झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया , झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी , बुंडू एसडीएम कीस्टो कुमार बेसरा केंद्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मु बुंडू सीओ हंस हेम्ब्रोम पूर्व जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति चुरचू मुखिया पूनम बेसरा आंगो मुखिया सीतामुनी देवी ,चरही मुखिया संझली मुर्मु  मौजूद रहेंगे। मौके पर झरना झारखंड ट्रस्ट में अध्यक्ष आनंद सोरेन दिशोम बाहा जाहेर युवा समिति के सचिव सहदेव किस्कु  अर्जुन टुडु बाबूचंद हंसदा ,भीमसेट टुडू, सुनील किस्कु बिक्की डांग अनिल हेम्ब्रोम मौजूद थे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button