
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस्राईल के झंडे का पोस्टर सड़क पर चिपकाने का मामला सामने आया है । घटना गांव बक्सर स्थित जामा मस्जिद के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क पर लगाए गए पोस्टर में “नरसंहार (Genocidal state)” जैसे शब्द भी लिखे गए थे।
स्थानीय लोगों ने जब सड़क पर यह पोस्टर देखा तो क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए पेंटर को बुला कर उसे साफ कराया गया है ।
सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने बताया कि , मामले की जांच की जा रही है। पोस्टर किसने और किन उद्देश्यों से लगाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टर को साफ कराया गया है । जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है।



