बरेली

थाना फरीदपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद

बच्चे को लेकर थाने में हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर तहसील के  थाना क्षेत्र में मंगलवार को पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रेशम बाग कॉलोनी निवासी लक्ष्मी पत्नी संजय और उनके पति संजय पुत्र सोहनलाल, दोनों पक्ष किसी पारिवारिक विवाद को लेकर थाने पहुंचे थे।बताया जा रहा है कि दिनांक 24 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 1:00 बजे थाने में बातचीत के दौरान दोनों के बीच माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान पति संजय ने कथित तौर पर पत्नी से अपने बच्चे को जबरन लेने की कोशिश की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।घटना से नाराज होकर पत्नी लक्ष्मी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button