दिल्ली
रूसी अधिकारी अनुसार ; भारत-पाक संघर्ष के रुकने में ट्रंप की व्यक्तिगत भागीदारी : कांग्रेस।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक रूसी अधिकारी के बयान का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि अब रूस की तरफ से भी बता दिया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत एवं पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने में व्यक्तिगत रूप से शामिल थे। क्रेमलिन के अधिकारी यूरी उषाकोव ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हाल में हुई बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य संघर्ष पर भी चर्चा की गई थी।



