सामोता का बास में पीले पंजे से अतिक्रमण हटाओ चला अभियान।
ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत ने लिया प्रसंज्ञान ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बावड़ी। सीकर जिले के ग्राम पंचायत ठीकरिया के निकटवर्ती राजस्व ग्राम सामोता का बास में पीले पंजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।ओमप्रकाश पूनियां ने बताया कि करीब 25 वर्ष पूर्व से आम रास्ते के दोनों तरफ चबूतरा, सीढ़ियां बनाकर अतिक्रमण कर रास्ते को संकरा कर रखा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों उने पंचायत सरकार को अवगत करवाई गई । ग्राम पंचायत ने स्वयं प्रसंज्ञान लेकर जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से शायर सिंह के मकान से शिव मंदिर तक आम रास्ते के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाकर करीब चालीस फीट रास्ता चौड़ा किया गया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आम रास्ते के दोनों तरफ के लोग आपसी सहमति से रास्ते को चौड़ा करने में सहयोग प्रदान करते रहे। उपस्थित लोगों ने पंचायत द्वारा सहरानीय कार्य करने को लेकर धन्यवाद दिया। पंचायत प्रशासक सरोज पूनिया ने बताया कि कि गांव में सीसी रोड बनाई जाएगी। इस मौके पर युवा कार्यकर्ता मुकेश कुमार, हीरालाल, गीगाराम, सोनू, बलवीर, बनवारी, सीताराम वर्मा, लक्ष्मणराम, रामगोपाल साखुनियां सहित काफी लोग मौजूद रहे।


