मथुरा

मथुरा जेल में जमानत न मिलने पर बंदी ने की आत्महत्या

इलाज के दौरान मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा जिला कारागार बीती रात एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने इस घटना की पुष्टि की है। जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी सुरेश मानसिक रूप से काफी परेशान था। उसके न्यायालय में लंबित मुकदमे की सुनवाई में देरी और उच्च न्यायालय में फाइल लंबित रहने के कारण वह तनाव में था। घटना के समय सुरेश बैरक के शौचालय में गया और वहां फंदा लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई और गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button