बरेली
अवकाश में भी खुला रजिस्ट्री कार्यालय, बैनामा कराने वालों का लगा रहा तांता
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए अवकाश के दिन भी गुरुवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुला। सुबह से ही जमीन- मकान का बैनामा कराने वालों की कार्यालय में भीड़ लगी रही। सुबह 10 बजे से निबंधन भवन में लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे। शासन के आदेश पर पिछले रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया था। कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि नवरात्र में बैनामा कराने वालों की संख्या बढ़ गई है।



