श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

कानपुर : नेहरू नगर केसा चौराहा स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्री दुर्गा माता मंदिर में श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया वही सर्व-प्रथम बाबा भोलेनाथ और मां दुर्गा की विधि-विधान से हवन पूजन-अर्चना की गई मंत्रोच्चारण और आरती के बाद भगवान को भोग लगाया गया,जिसके पश्चात विशाल भंडारे का वितरण शुरू हुआ वही जानकारी देते हुए मंदिर प्रबन्धक, डी. के. सिंह अधिवक्ता ने कहा कि राम नवमी का पर्व हमें सब लोगो के साथ मिल जुलकर रहने की प्रेरणा देता है उन्होंने बताया कि इस भोज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता,एकता और आपसी भाई चारे को बढ़ावा देना है जब लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो ऊंच-नीच और भेदभाव की दीवारें गिर जाती हैं दोपहर से शुरू हुआ यह वितरण शाम तक चलता रहा राहगीरों,स्थानीय निवासियों और मंदिर आने वाले भक्तों ने कतार बद्ध होकर पूड़ी सब्जी हलवा के साथ सभी भक्त जनों द्वारा प्रसाद का आनंद लिया। वही अन्य क्षेत्रों में बने मंदिरों में भी विशाल भंडारे का आयोजन हुआ,जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। चैत्र नवरात्रि,रामनवमी जैसे शुभ अवसरों पर आयोजित इन भंडारों में पूड़ी-सब्जी, हलवा और खीर का वितरण किया गया, जिसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस अवसर पर मंदिर पुजारी पंकज द्विवेदी,मंदिर प्रबन्धक डी के सिंह,अधिवक्ता दिलीप सिंह,अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह,अधिवक्ता उत्कर्ष सिंह,पत्रकार/चीफ फोटो जर्नलिस्ट स्वप्निल तिवारी,अलर्ट न्यूज़ में संपादक के के साहू,संजय गुप्ता,अरुण सिंह चन्देल एडवोकेट राष्ट्रीय महा सचिव फोर्थ इंडिया प्रेस एसोसिएशन (फीपा),महेंद्र सिंह सेंगर,बलराम सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।



