गोड्डा

राम नवमी पर महागामा में भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुई मंत्री 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर आज महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सुडनी में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने सहभागिता की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मंत्री ने क्षेत्रवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम के आदर्श—मर्यादा, सत्य और धर्म—हम सभी के जीवन के पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। दीपिका ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि महागामा की जनता की आस्था और सहभागिता इस क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है। उन्होंने प्रभु श्री राम से समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा सभी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button