बरेली

बैंक्वेट हॉल की गतिविधियों से लोग परेशान

स्थानीय लोगों के लिए बना मुसीबत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो         
           
बरेली : किला क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास धान मिल के नजदीक स्थित अन्नूर पैलेस (बैंक्वेट हॉल) स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।
ध्वनि प्रदूषण से लोग परेशान
आरोप है कि बैंक्वेट हॉल में दोपहर से लेकर रात 2 बजे तक लगातार जनरेटर चलाया जाता है, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज शोर फैलता है। स्थानीय निवासी मोहम्मद हाशम के अनुसार, इससे बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत प्रभावित हो रही है। पार्किंग व्यवस्था का अभाव बैंक्वेट हॉल में पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कार्यक्रमों के दौरान वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button