ललितपुर
गांव-गांव जाकर बूथ कमेटियों को मजबूत करने का आह्वान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जखौरा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजा राजपाल सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी हीरालाल सेन द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर चौपाल लगानी होगी और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ानी होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्षों को पत्र सौंपकर जिम्मेदारियां दी गईं। उन्हें निर्देशित किया गया कि बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर बूथ सूची तैयार करें और उसे संबंधित पदाधिकारियों को सौंपें। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत बूथ कमेटियां होती हैं, इसलिए नए सदस्यों को जोडऩे, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों को संगठन विस्तार और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर श्याम सुन्दर सिरोठिया, शंकर सिंह यादव, मान सिंह, पंचू कुशवाहा, गोलू अहिरवार, गनेश कुशवाहा, उपदेश सेन, गोकुल नामदेव, रब्बी पटेल, हरिराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपत सिंह ने किया।



