खैरथल
जिलाध्यक्ष (पर्यावरण प्रकोष्ठ) हरिओम यादव का मैंनपुर बास मे जोरदार स्वागत
कांग्रेस जिलाअध्यक्ष बलराम यादव भी रहें मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : मुण्डावर ब्लॉक के गांव मैनपुर बास में कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरिओम यादव के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने खुली गाड़ी में जिला अध्यक्ष बलराम यादव और पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरिओम यादव को बैठाकर पूरे गांव में बाइक रैली निकाली। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए चौपाल तक पहुंची, जहां स्वागत समारोह आयोजित किया गया। चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान बलराम यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आमजन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं हरिओम यादव ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद बाबूलाल यादव यादव समाज मुंडावर अध्यक्ष देशराज यादव एमपीएस रूपेश यादव एडवोकेट पृथ्वी यादव सरपंच पप्पू यादव सुल्तान सिंह सुरेश रामेश्वर मोहर सिंह कैलाश राधे चैयरमेन रामवीर कृष्णा राजाराम रमेश सुरेंद्र लेखराम सतवीर वकील सहित अनेक एक लोग मौजूद रहे


