भरत पुर

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

भरतपुर। राजस्थान में डीग जिले के तीन थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की गई कार्यवाही में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ अवैध शराब ब हथियार जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने बताया कि जुरहरा में थाना पुलिस व डीएसटी/क्यूआरटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब विक्रेता हेमराज उर्फ हेमू पुत्र जवाहर सिंह जाट 30 साल निवासी ग्राम ऐंचवाडा थाना जुरहरा को गिरफतार कर उसके कब्जे से 3 किलो 962 ग्राम गांजा, 605 पब्बा अग्रेजी शराब एवं एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर को जब्त किया। पुलिस थाना कामां द्वारा 747 ग्राम गांजा व अवैध मादक पदार्थ बिक्री के 4050 रूपये तथा पुलिस थाना डीग कोतवाली द्वारा करीब 95 ग्राम गांजा, 45 ग्राम पोस्त, 5.466 ग्राम गीली भांग व अवैध मादक पदार्थ बिक्री के 16175 रूपये व एक मोबाइल को जप्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button