मथुरा

हाईवे के पुल पर लटका ट्रैक्टरों से लदा ट्राॅला

राहगीरों की अटकी सांसें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टरों से लदा एक ट्राॅला गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित पुल पर अनियंत्रित होकर लटक गया। पुल के नीचे सर्विस रोड होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक बन गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्राॅला अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और वहीं फंस गया। ट्राॅला में कई ट्रैक्टर लदे हुए थे। जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्राॅला को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन उसे हटाने की प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। क्रेन संचालकों का कहना था कि ट्राॅला में लदे ट्रैक्टरों को पहले उतारना जरूरी है, अन्यथा संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं ट्राॅला मालिक का दावा था कि वाहन को मौजूदा स्थिति में ही हटाया जा सकता है। इस पर क्रेन चालक ने संभावित खतरे को देखते हुए बिना ट्रैक्टर उतारे बिना कार्य करने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से ट्राॅला को हटाने की योजना बनाई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button