गोड्डा

पथरगामा में एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ

बच्चियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्रमुख अवधेश साह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान के द्वारा किया गया। यह अभियान पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आगामी तीन महीनों तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि एचपीवी वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर से बचाव में सहायक होती है। अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय की 9 छात्राओं को वैक्सीन दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने उपस्थित बच्चियों को टीकाकरण के महत्व, इसके फायदे तथा संभावित सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीनेशन कराने से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है और अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button