भरत पुर

बंदरों के हमले में घायल मोर को वन विभाग के लिए सौंपा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भुसावर बंदरों के हमले में बुरी तरह से जख्मी हुए मोर को बचा कर सोमवार को वन विभाग खेड़ली मोड़ को सौंपा।
  वन विभाग खेड़ली मोड़ की वन पाल रेणु बाला मीणा एवं वन कर्मी शिवराम सिंह सिनसिनवार ने बताया कि निकटवर्ती गांव सलेमपुर खुर्द निवासी नीतेश कटारिया ने बताया कि वन विभाग को सूचना देते बताया कि उनके गांव सलेमपुर खुर्द में सोमवार आज अल सुबह बंदरों ने एक मोर के पकड़ कर मारने की कोशिश कर रहे थे ।मोर की आवाज सुनकर तुरंत गांव के ही विक्रम सिंह प्रजापत ,हितेश कटारिया ने अपनी जान जोखिम में डाल कर बंदरों के चुंगल से मोर को बचाव कर अपने घर ले जाकर वन विभाग खेड़ली मोड़ को सूचना देते हुए खेड़ली मोड़ वन विभाग को घायल मोर को सौंप दिया ।इधर वन विभाग खेड़ली मोड़ की टीम ने बंदरों के हमले में घायल मोर का पशु चिकित्सालय छोकरबाड़ा कला पर उपचार कराया गया और खेड़ली मोड़ वन चौकी कर्मचारी घायल मोर की देखभाल कर रहे है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button