भरत पुर

घोषित हुआ परीक्षा परिणाम 

भैया-बहिनों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आज 30 मार्च सोमवार को छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित विधा भारती द्वारा संचालित माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर परिसर में आज कक्षा प्रथम, द्वितीय, तृतीय , चतुर्थी, षष्ठी, सप्तमी व नवमी तक के भैया बहिनों का परीक्षा परिणाम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए घोषित किया गया। ज़हां प्रथम से लेकर नवमी तक की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले भैया बहिनों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उपसमिति के संरक्षक शेर सिंह सैनी, व्यवस्थापक रोहित सिंघल ( रवि घट्टर वाले ,) कोषाध्यक्ष सुशील भारद्वाज, जिला संस्कार केन्द्र एवं शिशु वाटिका प्रमुख चैतन्य प्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य दीनदयाल सिंह व प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन मुरारी पाण्डेय,राघव, जगदीश, कुसुम लता, वंशीलाल आदि सहित अन्य आचार्य व दीदी ने भैया बहिनों का स्वागत करते हुए पुरुस्कार देकर होंसला अफजाई कर उनके भविष्य को लेकर सफलता के सूत्र बताते हुए कहा कि यह संस्था संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button