बाराबंकी

एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सिलाई प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। मसौली प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा संचालित लाइवलीहुड कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण मंगलवार को पंचायत भवन कोला गहबड़ी में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सिलाई  प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया गया।
लाइवलीहुड कोऑर्डिनेटर दीपक यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को उनकी पहचान, आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से महिलाओं को बाजार की वर्तमान मांग के अनुरूप कौशल विकसित कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस पहल को सफल बनाने में ग्राम प्रधान  बंशीलाल  और पंचायत सहायक रूपेश कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से , फैजान खान, अभय सिंह, सीमा देवी एवं मास्टर ट्रेनर काजोल गुप्ता सहित अन्य टीम सदस्यों की सक्रिय भागीदारी  रही  ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button