बरेली

कॉल सेंटर गैंग का मिला पाकिस्तान कनेक्शन

डेटा की जांच में मिले कई नंबर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग साइट से जरिये कई प्रदेशों में ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद इसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए कॉल सेंटर से 10 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर का डेटा बरामद हुआ है, जिनमें कई नंबर पाकिस्तान के भी हैं। अब पुलिस इस मामले में और ज्यादा गहराई से जांच कर रही है।
इज्जतनगर में अहलादपुर निवास शिवम नवाबगंज के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी सूर्यभान और भुता के गांव कमुआ निवासी निवासी विनीत आशुतोष सिटी में किराये पर मकान लेकर कॉल सेंटर चला रहे थे। इस कॉल सेंटर के जरिये लोगों को कॉल करके वन एक्स बेट, एविएटर, फेयरप्ले जैसी 15-16 गेमिंग एवं बेटिंग साइट के जरिये लोगों से रकम लगवाकर ठगी को अंजाम दे रहे थे।
प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज हुई एक शिकायत से इनका कनेक्शन सामने आने के बाद सोमवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आशुतोष सिटी में दबिश देकर सूर्यभान और विनीत को गिरफ्तार कर लिया लेकिन गैंग का सरगना शिवम फरार हो गया। उनके कॉल सेंटर से पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त तमाम उपकरण और 353 पेज में लिखे मोबाइल नंबरों का डेटा बरामद किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button