खैरथल
सेठ गोपाल दास स्कूल ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेठ गोपाल दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की। विद्यालय के विद्यार्थीयों ने राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षाओं के घोषित परिणामों के तीनों संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिजनों विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन किया। स्कूल के डायरेक्टर मितेश कुमार ने बताया की विद्यालय ने प्रत्येक बच्चे की पढ़ाई पर विशेष फोकस किया। पढ़ाई के साथ ही खेल, व्यवहारिक ज्ञान एवं मोटिवेशन पर खास ध्यान दिया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शानदार सफलता अर्जित करने पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों का माल्यार्पण कर अभिनंदन व स्वागत किया। डायरेक्टर मितेश कुमार ने विद्यालय के सभी स्टाफ गणों एवं सहयोगियों के साथ बच्चों का मुंह मीठा करवाया तथा मिठाई वितरित कर बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

