टाइगर मलंग ने किया पर्यटकों को रोमांचक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में 26 दिन में चार बार पर्यटकों व श्रद्धालुओं के सामने आने के साथ एक बार गश्त पर निकले वन कर्मियों पर झपट चुके बाघिन सुल्ताना के बेटे टाइगर मलंग (आरबीटी-2511) ने बुधवार सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते में अटल सागर के पास झाड़ियों में अचानक प्रकट होकर श्रद्धालुओं ब पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि रोमांच के इन पलो के बीच मलंग करीब 20 मिनट तक श्रद्धालुओं के सामने झाड़ियों में बैठा रहा और 15-20 मिनट तक बैठे रहने के बाद वह आमाघाटी की तरफ निकल गया। इस दौरान इसे देखने के लिए सहमे श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर इसे देखते रहे। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंच और टाइगर की मॉनिटरिंग की।



