मथुरा

वृंदावन पुलिस से मुठभेड़ में एक लुटेरा गिरफ्तार, दो भागे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन पुलिस ने स्वाट टीम के साथ रुक्मिणी विहार स्थित एक होटल के समीप मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया आईफोन, तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। उसके दो साथी अंधकार का फायदा उठाकर भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है। 21 मार्च की रात मंदिरों के दर्शन कर ई-रिक्शा से रुक्मिणी विहार स्थित होटल की ओर जा रहे मुंबई के कटारिया काॅलोनी निवासी महेंद्र किशन के परिवार की युवती से बाइक सवार दो लुटेरे पर्स छीनकर भाग गए। इसमें आईफोन, आभूषण, कैमरा एवं दस हजार रुपये थे। लुटेरों ने आभूषण राया के एक सुनार को बेच डाले। श्रद्धालु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। स्वाट टीम और पुलिस रुक्मिणी विहार क्षेत्र में लुटेरों की तलाश में पहुंची। तभी एक बाइक पर आ रहे तीन लुटेरों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई जो बाइक सवार भरतपुर के रंजीत नगर निवासी छोटू के बाएं पैर के घुटने से नीचे लगी। इससे वह गिर गया। उसे दो साथी देवेंद्र एवं भोला भाग गए। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि लुटेरे छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button