खैरथल

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
खैरथल : गुरुवार को खैरथल-हरसोली सड़क मार्ग पर दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लापरवाही पूर्वक सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा शैलजा क्रेशर के पास हुआ।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को खैरथल के सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया तथा उनके परिजनों को सूचना दी।
घायल युवकों की पहचान मुंडावर क्षेत्र के रेणागिरी निवासी अजय व पवन के रूप में हुई है। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button