झुंझुनू
किशोरपुरा को आज मिलेगी तीन महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात सीकर के लिए शुरू होगी रोडवेज हरि झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चंवरा। किशोरपुरा में शुक्रवार को जनता से जुड़े तीन महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ होगा। प्रमुख समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, सरपंच मोहनलाल सैनी एवं जेपी खटाना, सुदर्शन सिंह शेखावत ने बताया सुबह 9:15 बजे गांव के बस स्टैंड पर सीकर के लिए शुरू हुई रोड़वेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा इसके बाद 10:15 बजे भैरू नगर में ओमप्रकाश शर्मा के घर से देवेंद्र सिंह के फार्म हाउस तक ग्रेवल सड़क का उद्घाटन किया जाएगा। 11:15 किशोरपुरा गांव को बने पेयजल की मुख्य टंकी को जोड़ने के लिए डीआई पाइपलाइन से जोड़ने का शुभारंभ किया जाएगा। इन मुख्य कार्यों में गांव के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा के निजी सचिव का महत्व पूर्ण योगदान रहा है किशोरपुरा में सीकर के लिए आज होगी रोडवेज सेवा शुरू हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना। भैरू नगर घाटीपुरा में ग्रेवल सड़क का होगा उद्घाटन गांव की मुख्य पेयजल स्त्रोत को पाइप लाइन से जोड़ने का शुभारंभ होगा।



