बेतुल

बैतूल महिलाओं के सशक्त नेतृत्व और ज्ञान कौशल का ऋणी हैं समाज। रचना देशकर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल :  शासकीय महाविद्यालय मुलताई में ‘नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़े कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ विशेष संवाद सत्र।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया और जन भागीदारी सदस्य  रचना देशकर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता राजपूत ने बताया कि, विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को महिलाओं द्वारा भारतीय समाज में विशिष्ट योगदान के बारे में व्याख्यायित किया।  रचना देशकर ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं की राजनीतिक स्थिति एवं उनके द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि, देश की लगभग आधी आबादी महिलाओं की हैं तथा देश को सशक्त मनाने में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है। महिलाओं को अपनी योग्यता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाकर विभिन्न क्षेत्रों में आगे रहकर कार्य करना चाहिए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.आर.बारस्कर और प्रो. तारा बारस्कर ने भी बताया कि, महिलाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक किसी भी स्तर पर महिलाओं को अपने प्रतिभा कौशल और नेतृत्व का लोहा मनवाना चाहिए और आप, हम और समस्त समाज की यह जिम्मेदारी है कि, हम महिलाओं के लिए सदैव सोहार्दपूर्ण और कार्य युक्त वातावरण बनाए रखें। सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी. पायल अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ममता राजपूत द्वारा किया गया और बताया गया कि, ‘नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़ा कार्यक्रम सतत् महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम के अंततः डॉ. वर्षा ठाकरे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पंकज झाड़े, डॉ. विनय कुमार राठौर, डॉ. अनुज डोनिवाल, प्रो. प्रियंका भोपते, प्रो. पूजा देशमुख, प्रो. अंजलि सौदागर, प्रो. कृष्णा नरबरे, डॉ. दीपिका पिपरदे और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशिष्ट योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button