बरेली

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का भरोसा ; प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तियार अहमद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली : ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) प्रणाली को लेकर उठ रही जन-चिंताओं के बीच चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और मतदाता का विश्वास मजबूत करने की मांग उठाई है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद एवं मंडल प्रवक्ता व जिला महासचिव एडवोकेट अकील उद्दीन के नेतृत्व में जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में AIMM ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया पर जनता का पूर्ण विश्वास होना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में EVM की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर विभिन्न स्तरों पर सवाल उठ रहे हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा, “लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का भरोसा होता है। यदि चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल उठने लगें तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। सरकार और चुनाव आयोग को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button