असम

असम विधानसभा में नाथ योगी के इकलौते प्रतिनिधि किशोर नाथ को मंत्रित्व प्रदान करने का नाथ योगी संगठन का आह्वान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

असम : ताजा संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्वाधीन गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर नाथ योगी समाज के प्रमुख संगठन असम प्रादेशिक योगी सम्मिलनी ने गर्मजोशी से स्वागत और बधाई व्यक्त की है। संगठन के अध्यक्ष धीरेन नाथ और महासचिव गुणजित कुमार नाथ ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि यह जीत असम के सर्वकालिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व की जीत है। यह असम की खिलंजीया जाति-जनगोष्ठी के स्व-अधिकार की रक्षा की जीत, असम की समृद्ध संस्कृति व परंपरा की रक्षा की जीत, असम को विदेशी बांग्लादेशी घुसपैठियों के हाथों से उद्धार करने की जीत, बेदखलकारियों के कब्जे से असम की उपजाऊ कृषि भूमि को मुक्त कराने की जीत तथा असम के अभूतपूर्व सतत विकास व प्रगति की जीत है। बयान में संगठन ने यह भी जताई कि पिछले चुनाव में भाजपा ने नाथ योगी समाज के दो सदस्यों किशोर नाथ और डॉ. मुकुट नाथ को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए सम्मिलनी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद और कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि धिंग निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, फिर भी असम का नाथ योगी समाज उन पर गर्व महसूस करता है। क्योंकि 90 प्रतिशत धार्मिक अल्पसंख्यक प्रमुख समुदाय में डॉ. मुकुट नाथ जैसे समर्पित नाथ योगी व्यक्ति ने सनातन सभ्यता व धर्म का परचम अदम्य साहस के साथ लहराया। दूसरी ओर, संगठन के अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य नेता-कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप शैकिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बरखला विधानसभा क्षेत्र से 1 लाख 2 हजार से अधिक वोटों से विजयी होकर असम विधानसभा के इकलौते नाथ योगी विधायक बने भाजपा प्रत्याशी किशोर नाथ को आगामी मंत्रिपरिषद में एक कैबिनेट मंत्री के रूप में स्थान देकर समावेश करने का विनम्र अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 78 वर्षों में इस जनगोष्ठी को एक भी मंत्री पद प्राप्त करने का सौभाग्य न प्राप्त हुआ। इसलिए इस बार किशोर नाथ को मंत्रित्व का दायित्व सौंपकर असम के विकास-कल्प में स्वयं को योगदान देने का अवसर प्रदान किया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री महोदय की इस सहानुभूति से असम के हर एक नाथ योगी व्यक्ति के मन की आशा पूरी होगी तथा समुदाय चिरकाल तक कृतज्ञ बना रहेगा, यह बात असम प्रादेशिक योगी सम्मिलनी ने अपने बयान में स्पष्ट की है। नाथ योगी समाज असम की प्रमुख जनगोष्ठी है, जिसकी लगभग 42 लाख जनसंख्या राज्य में निवास करती है। फिर भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व में यह हमेशा उपेक्षित रहा। संगठन का यह आह्वान भाजपा की समावेशी राजनीति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button