भरत पुर
भुसावर में भामाशाहों द्वारा धार्मिक स्थलों पर लगवाईं सीमेंट की बैंन्च
हनुमानजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मन्दिर प्रांगण लगवाईं सीमेंट की बैंन्च

श्री राम भक्तों ने जताया मुस्कान एक संस्था का आभार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आज दो अप्रैल गुरुवार को हनुमानजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से हनुमानजी की विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर हनुमानजी मन्दिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए श्रद्धालुओं सहित क्षेत्रीय नागरिकों को बैठने के लिए आराम दायक सीमेंन्ट की बैंन्च लगवाईं गई। जहां उपस्थित गणमान्य नागरिकों और क्षेत्र वासियों ने भामाशाह परिवार सहित प्रेरणा दायक मुस्कान एक पहल संस्था का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया गया। वहीं दूसरी ओर भामाशाह परिवार के सदस्य रामशरण शर्मा उर्फ बच्चू बाबूजी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दो अप्रैल गुरुवार को हनुमानजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मुस्कान एक पहल संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल की प्रेरणा से अपने बुजुर्गों की स्मृति में नयागांव सड़क मार्ग स्थित जैन गली के पास अथाई वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों को बैठने के लिए दो आराम दायक सीमेंन्ट बेंन्च लगवाकर आम श्रद्धालुओं को समर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व शिक्षाविद् ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश चन्द शर्मा, लोकेश अग्रवाल आदि सहित कई हनुमानजी भक्त मौजूद रहें, जिन्होंने बताया कि मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी निभाते हुए हर जरुरतमंदों की मदद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वहीं आज मन्दिर परिसर में इन आराम दायक सीमेंन्ट निर्मित बैंन्चो के लग जाने से लोगों को कुछ समय के लिए मन्दिर में आराम करने में सहुलियत मिलेगी।



