
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिले में अवैध रेत और मुरूम उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों से चार टेक्टर जप्त किये हैँ l यह कार्रवाई रेत ठेका बंद होने के बाद भी लगातार सामने आ रहे अवैध खनन के मामलों के मद्देनजर की गई है।
खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल और सुरेश कुलस्ते ने पुलिस टीम की सहायता से इस अभियान को अंजाम दिया। टीम ने लांजी क्षेत्र के नंदोरा और ग्रामीण थाना अंतर्गत नवेगांव में दबिश दी।
लांजी के नंदोरा में सर्रा नदी से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। यहां से खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते पाए गए चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। इनमें से तीन ट्रैक्टर बिना नंबर के थे। सभी जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को लांजी थाना परिसर में खड़ा किया गया है।
खनिज विभाग जब्त वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की कार्रवाई कर रहा है। जब्त वाहनों में ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 जेडए 1898 (चालक राजकुमार, घोटी), तीन बिना नंबर के ट्रैक्टर (चालक मुकेश मात्रे, कड़ता; मोहनीश दौने, नंदौरा; दुर्गेश नारनौरे) शामिल हैं।




