बोकारो

लोकसभा में कसमार जरीडीह पेटरवार को रेल लाइन से जोड़ने का मामला उठा

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रति आभार व्यक्त,क्षेत्र में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। लोकसभा के वर्तमान बजट सत्र में बुधवार को गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी ने बोकारो जिले के कसमार पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग को जोरदार तरीके से संसद में उठाया गया। उन्होंने कहा कि कसमार पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड आज भी रेल की सुविधा से वंचित है जो क्षेत्रीय विकास में बाधक है। इन क्षेत्रों को शीघ्र रेल नेटवर्क से जोड़ना न केवल विकास की दृष्टि से आवश्यक है बल्कि यह यहां की जनता के वर्षों पुरानी सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में रेलवे लाइन विस्तार को लेकर 1961 में ही सर्वे का कार्य किया गया था जो आज तक पूरे नहीं हुए। कसमार के सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार जायसवाल को जब इस संबंध में यह जानकारी बुजुर्गों से बातचीत के क्रम में हुई कि कसमार प्रखंड में रेलवे लाइन विस्तार को लेकर सर्वे हो चुका था परंतु योजना किसी कारण वश धरातल में नहीं उतर पाई तो इन्होंने मांग पत्र तैयार कर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ,राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो सहित कई सांसद मंत्री को मांग पत्र देते रहे, मीडिया के द्वारा भी मांग को उठाते रहे हैं। वर्तमान सांसद के द्वारा लोकसभा में मामला को पुरजोर ढंग से उठाए जाने पर कसमार सहित जरीडीह,पेटरवार के आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button