झुंझुनू

तेजाजी मन्दिर में 1 लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर भव्य स्वागत किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चिड़ावा। निकटवर्ती गांव झांझौत में तेजा भक्त संदीप कुमार पुत्र देवकुमार मैसर्स बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी झांझोत ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर एक लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं उपाध्यक्ष महेश झाझड़िया ने  तेजा भक्त संदीप कुमार का स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से झुंझुनूं जिले के क्यामसर में निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का बहुत ही अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button