साहेबगंज

मजदूरों की मांग पूरी नहीं होने पर6 अप्रैल को जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन,राजकुमार यादव

If the demands of the workers are not met, a protest will be held at the district headquarters on April 6, Rajkumar Yada

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज सकरीगली रेलवे स्टेशन के सामने लोडिंग प्लॉट के बगल में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक के जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास की अध्यक्षता में रेलवे रैक लोडिंग मजदूर एवं प्रतिष्ठान के बीच में मजदूरी दर से उत्पन्न विवाद निबटारा हेतु बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव उपस्थित हुए।बैठक मे मजदूरों ने बताया कि उन्हें लोडिंग मे4100 मिलता है प्रतिष्ठा के द्वारा कार्य स्थल को5फीट गड्ढा कर देने से हम मजदूरों के सामने परेशानी हो रही है पांच मजदूर मिलकर एक बक्सा को लोड करते थे गड्ढा हो जाने से 8 मजदूर लगता है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक वेगन का रेट8000होना चाहिए। इसी मांग को लेकर मार्च माह से प्रतिष्ठा के द्वारा मनमाना रवैया अपना कर जेसीबी से लोड करवाते हैं जो श्रम कानून का उल्लंघन है। वही केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा की प्रतिष्ठान मनमाने ढंग से काम नहीं कर सकती है, श्रमिकों की सुविधा का ख्याल करते हुए श्रम कानून के तहत पालन करना चाहिए, 24घंटा के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है तो आगामी 6अप्रैल को जिला समाहरणालय कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर उपायुक्त से मिलकर मजदूरों से संबंधित मांग पत्र सौपेंगे। वही मौक़े पर रणधीर चौरसिया बबलू रजक, विजय यादव, राकेश, मुन्ना यादव, शिव जतन मंडल, छोटेलाल मालदार, रंजीत चौधरी, गुल शेख अंसारी, चुन्नू रविदास, तुलो मंडल, भोला यादव, हीरालाल मालदार, रतन सिंह, विशाल मंडल, दिलीप मंडल,ब्रह्मदेव चौधरी, छोटू मंडल, पवन मंडल, संजीव कुमार मुन्नीलाल मुंडा सहित संगठन के कई लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button