झामुमो के चाणक्य पंकज मिश्रा का सोनारी में सियासी मास्टरस्ट्रोक, जनसंपर्क से बदला चुनावी समीकरण
JMM's Chanakya Pankaj Mishra's political masterstroke in Sonari, public relations changed the electoral equation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज असम विधानसभा चुनाव 2026के बीच सोनारी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा की रणनीतिक सक्रियता ने चुनावी माहौल को नया मोड़ दे दिया है।रविवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनसभा के मद्देनज़र कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद पंकज मिश्रा, झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के साथ सोनारी विधानसभा के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान में जुट गए।झामुमो प्रत्याशी बलदेव तेली के समर्थन में उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों से मतदान की अपील की।सोनारी विधानसभा क्षेत्र में चाय बागान मजदूरों की बदहाल स्थिति,युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी,बुनियादी सुविधाओं की कमी और स्थानीय समुदायों की उपेक्षा प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं।इन्हीं मुद्दों को केंद्र में रखकर पंकज मिश्रा ने अपनी रणनीति तैयार की है,जिसकी चर्चा अब पूरे क्षेत्र में होने लगी है।राजनीतिक हलकों में उन्हें झामुमो का‘चाणक्य’ कहा जाता है और उनकी रणनीतियों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है।जनसंपर्क के दौरान पंकज मिश्रा ने जोरदार अंदाज में कहा,सोनारी की जनता वर्षों से उपेक्षा और वादाखिलाफी झेल रही है।अब वक्त आ गया है कि जनता अपने हक और सम्मान के लिए निर्णायक वोट करे।झामुमो सिर्फ वादा नहीं करता,बल्कि जमीन पर बदलाव लाने का काम करता है। हम सोनारी के हर घर तक विकास, सम्मान और अधिकार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के मूल मुद्दों को नजरअंदाज कर सिर्फ राजनीतिक दिखावा किया गया है,जबकि आम जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।पंकज मिश्रा की आक्रामक शैली और सटीक राजनीतिक रणनीति से झामुमो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और चुनावी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।सोनारी में अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है,जहां पंकज मिश्रा की रणनीति निर्णायक भूमिका निभाती दिख रही है।वही मौके पर साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान,पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम एवं अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।



