बरेली
रंगकर्म गौरव सम्मान पाकर रंगकर्म योद्धाओं ने यूथ वेलफेयर संस्था को किया सलाम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर यूथ वेलफेयर कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था के अध्यक्ष गोविन्द सैनी की अध्यक्षता में रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन रोटरी भवन प्रांगण चौपला रोड बरेली पर भव्य तरीके से आयोजित किया गया। जिसमें रंगकर्म क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ एवं युवा रंगकर्मियों को सम्मान प्रमाण पत्र, पगड़ी, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संरक्षक उमेश प्रजापति के कमलों द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने रंग, अपने कर्म, सम्मान को सदैव जीवित रखो
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोविन्द सैनी ने कहा कि यह सम्मान उन कलाकारों के लिए है जिन्होंने पर्दे के पीछे की संघर्षमयता को दरकिनार कर मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय प्रस्तुत किया और अपनी बरेली का नाम प्रदेश, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया, अनेकों उपलब्धियां दिलवाई
कार्यक्रम संयोजक पवन कालरा ने कहा रंगमंच सांत्वना देने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की शक्ति प्रदान करता है, जो दर्शकों को आत्म चिंतन करने के लिए प्रेरित करता है,
वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर पवन सक्सेना ने कहा रंगमंच हमारे जीवन का बहुमूल्य हिस्सा जो हमारी जीवन शैली से जुड़ाव रखने वाली भावनाओं का नव मार्गदर्शन करने में सदैव सार्थक है
डॉ. अनीस बेग ने कहा रंगमंच हमारे जीवन का प्रमुख स्तम्भ है नई प्रेरणाओं और जागरूकता स्तोत्र है जो हमारे जीवन कई रंग भर देता है।
संस्था के प्रमुख पदाधिकारीयों में मो. नबी, ओमपाल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, भूपेंद्र मौर्य, अजय राजपूत, नितिन मौर्य का प्रमुख सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव शर्मा व रवि प्रकाश सक्सेना के द्वारा किया गया।




