
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को बिजौलियों से बचाने और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों के
सीधें उनके बैंक खातों में पहुचाने के लिये एग्रीस्टैक परियोजना अन्तर्गत प्रत्येक राजस्व ग्राम के प्रत्येक किसान को सम्मिलित करते हुये मोबाइल एप के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाने वालों को एक और मौका दिया जा रहा है दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 31 मई, 2026 तक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जायेगी, 31 मई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य हर पात्र किसान को डिजिटल डाटाबेस से जोडना है। किसान भाई जल्द से जल्द अपनी आई०डी० बनवा ले ताकि उन्हें सरकारी खरीद और अन्य योजनाओं का लाभ लेने में कोई असुविधा न हो।



