बरेली
सब पढ़ें,सब बढ़ें ,मंडनपुर में निकाली गई जन-जागरूकता रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मंडनपुर में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान की उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय मंडनपुर ने सामूहिक रूप से शिक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान रिजवान अहमद, एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश , अभिभावकों एवं जन समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रतिश्रुति सहित तमाम स्टाफ ने मिलकर ग्राम वासियों से संपर्क कर विद्यालय में शत् प्रतिशत नामांकन करने के लिए प्रेरित किया।


