बरेली

बरेली मे राजनीतिक बड़ा धमाका

गिरधारी पप्पू लड़ सकते है बिथरी से चुनाव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक जमीन पर मजबूत पकड़ रखने वाले चर्चित नेता गिरधारी पप्पू बिथरी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आज बरेली की राजनीति में अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। पीलीभीत बाईपास के दिशा गार्डन में उनके बेटे धर्मेन्द्र सिंह रिंकू साहू ने एक बड़ी सभा बुलाई, जिसमें भारी भीड़ जुटी। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।
ऊपरी तौर पर तो यह शुभकामना और मिलन कार्यक्रम था मगर वास्तविकता में यह गिरधारी पप्पू के बिथरी से चुनाव की तैयारी का पहला कदम था। समर्थकों की भारी भीड़ के बीच यह ऐलान किया गया कि गिरधारी पप्पू बिथरी से चुनाव लड़ेंगे मगर पार्टी कौन सी होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया।आज साफ हो गया कि राजनीति का चर्चित चेहरा रहे गिरधारी लाल साहू गिरधारी पप्पू अब बरेली की राजनीति में दोबारा लैंड कर रहे हैं। उनकी पत्नी रेखा आर्या उत्तराखंड की भाजपा सरकार में असरदार कैबिनेट मंत्री हैं। गिरधारी पप्पू के बेटे धर्मेन्द्र सिंह रिंकू ने अपने पिता के समर्थन के लिए पीलीभीत बाईपास स्थित अपने दिशा पैलेस में एक बड़ी सभा बुलाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button